Gold Price Today: गिरने के बाद संभला सोना, खरीदारी का बना रहे हैं प्लान तो जानें आज का रेट

Gold Price Today: गिरने के बाद संभला सोना, जानें आज का रेट

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। पिछले दो हफ्तों में सोना 1389 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं अपने उच्चतम स्तर से सोने की कीमत 10000 रुपए तक गिर चुकी है। सोने की कीमत में आई गिरावट का दौर आज सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन थम गया। आज सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 46300 रुपए से नीचे तक पहुंच गया। वहीं खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत 89 रुपए की तेजी के साथ 46084 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

एमसीएक्स पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 86 रुपए की मामूली तेजी के साथ 46084 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 46175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 60 हजार रुपए के करीब पहुंचकर ट्रेंड कर रही है।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46093 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42391 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि गोल्ड ज्वैलरी सबसे ज्यादा 22 कैरेट वाले सोने से ही तैयार की जाती है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34709 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 60233 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 गोल्ड में निवेश का अच्छा मौका

गोल्ड में निवेश का अच्छा मौका

आपको बता दें कि बाजार जानकारों के मुताबिक सोना लॉग टर्म में बेहतर रिटर्न देगा। सोने की कीमत में आ रही ये गिरावट अस्थाई है। आन वाले समय में सोने की कीमत 60000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है। हालांकि ये रिटर्न लॉग टर्म में होगी। कोरोना वैक्सीन की रफ्तार के कारण निवेशकों का आकर्षण शेयर बाजार की ओर बढ़ रहा है। जिसक कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+