Gold Price Today 19th January 2021: फिर धड़ाम हुआ सोना,खरीदारी से पहले जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Price Today 19th January 2021: फिर धड़ाम हुआ सोना,खरीदारी से पहले जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold Price Today 19th January 2021. सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) की कीमत में गिरावट क दौर जारी है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। मंगलवार को सोने की कीमत में ( Gold Rate on 19th January 2021) में गिरावट आई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। मंगलवार को देश के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX) पर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना आज गिरकर 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीच लुढ़क गया।

Recommended Video

    Gold Price Today 19th January 2021: फिर धड़ाम हुआ सोना,खरीदारी से पहले जानें सोने-चांदी का ताजा भाव
    सोना हुआ सस्ता

    सोना हुआ सस्ता

    मंगलवार को सोने की कीमत( Gold Rate) में गिरावट आई। सोना मंगलवार को सस्ता हो गया। सोने के फ्यूचर रेट (MCX Gold Price) में आज सुबह 18 रुपए की गिरावट आई। फरवरी डिलिवरी वाले सोन का फ्यूचर रेट आज गिरकर 48876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में आज तेजी के साथ ट्रेंड कर रही है। चांदी के मार्च फ्यूचर ट्रेडिंग में 356 रुपए की तेजी आई और चांदी 65785 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

     49000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे लुढ़का सोना

    49000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे लुढ़का सोना

    आपको बता दें कि मंगलवार को सोने की कीमत 49 हजार के आंकड़े से भी नीचे लुढ़क गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोने का भाव (Gold price ) 48215 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमत 64116 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। आज लगातार दूसरा मौका है, जब सोने की कीमत में गिरावट आई है।

     दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

    दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

    19 जनवरी 2021 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत( 24 Carat Pure Gold Rate) की कीमत 51990 रुपए प्रति 10 ग्राम है तो वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना आज 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 65600 रुपए प्रति किलोग्राम है।

     वैश्विक बाजार में सोने का भाव

    वैश्विक बाजार में सोने का भाव

    अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो वहां सोने की कीमत में तेजी आई है। अमेरिका बाजार में आज सोना 1.95 डॉलर की तेजी के साथ 1838.33 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 25.21 डॉलर पर बिक रहा है।

     इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 19 जनवरी 2021 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49007 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने कीमत 48811 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44890 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि 18 करेट वाले सोने की कीमत 36755 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 65296 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर दश के 14 सर्राफा बाजारों के सोने-चांदी के रेट का औसत मूल्य प्रकाशित किया जाता है।

    2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

    2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

    Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+