Gold Price Today: मार्च के पहले दिन क्या है सोना-चांदी का भाव? यहां चेक करें रेट
Gold Price Today, 01 Mar 2025: सोने-चांदी के भाव (gold silver price today) में मार्च महीने के पहले ही दिन (शनिवार, 1 मार्च 2025) भारी गिरावट आई है। सोने-चांदी के दामों में यह गिरावट पिछले तीन दिनों जारी है। शनिवार को सोने के भाव में करीब 500 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी में करीब 1100 रुपए की गिरावट आई है।
सोने के भाव में पिछले तीन दिनों के अंदर 1400 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। अगर बात आज की करें तो 24 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए तक की गिरावट आई है। इसी के साथ, देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,800 रुपए और 22 कैरेट का 79,500 रुपए के आसपास तक पहुंच गया है।

वहीं, चांदी के भाव (silver price today 1 kg) की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपए के स्तर पर है। चांदी के दाम में करीब 1100 रुपए तक की गिरावट आई है। बता दें कि 28 फरवरी को भारतीय सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का दाम 98 हजार रुपए के स्तर पर था। जबकि, 27 फरवरी को चांदी का भाव 95725 रुपए प्रतिकिलो था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम
Gold Price Today Delhi: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 86 हजार 980 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Gold Rate Today Mumbai: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 86,830 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Gold Rate Today Kolkata: कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Sone ka bhav Chennai Today: चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
सोने के भाव में तीसरे दिन भी जारी रही गिरावट
सोने के भाव में आज तीसरे दिन भी गिरावट जारी है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। अगर एक ग्राम सोने की बात करें तो एक ग्राम की कीमत 8 हजार 60 रुपए है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपए के स्तर पर है।
खुद कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications