बदल गई सोने की कीमत, नए दाम हैं आपके काम के

बदल गई सोने की कीमत, नए दाम हैं आपके काम के

नई दिल्ली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। कीमतों में इजाफा सकारात्मक वैश्विक संकेतों और ज्वैलर्स की ओर से सोने की बढ़ी मांग की वजह से हुआ है। सोमवार के दिन सोने की कीमत में 100 रुपए का उछाल देखने को मिला है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही अब सोना 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा है। अगर आप अपने इस्तेमाल के लिए सोना खरीद रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए, लेकिन अगर आप निवेश करने के लिए सोना खरीद रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है।

चांदी भी हुआ महंगा

चांदी भी हुआ महंगा

ऐसा नहीं है कि सिर्फ सोने की कीमत में उछाल आया है। सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी 100 रुपए का उछाल देखने को मिला है। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब चांदी की कीमत 40,400 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं दूसरी ओर, चांदी के सिक्कों का भाव 74,000 रुपए लिवाल और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर स्थिर रहा है।

इस वजह से बढ़ी कीमतें

इस वजह से बढ़ी कीमतें

चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ती हुई मांग है। साथ ही चांदी का सामान बनने वाली इंडस्ट्रीज की ओर से मांग भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से भी चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये है हाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये है हाल

वैश्विक स्तर पर भी सिंगापुर में सोने की कीमत 0.27 फीसदी बढ़ी है। इसी बढ़त के साथ सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1291.40 डॉलर प्रति औंस हो गई है। वहीं चांदी की कीमत में भी 0.18 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी के साथ कीमत 17.04 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+