Gold Price:गिरने के बाद सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
Gold Price:सोने की कीमत में बड़ी उछाल,जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत पिछले 4 दिनों तक गिरने के बाद बुधवार को सोने की कीमत में तेजी आई। 10 जून को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ। आज सोने की कीमत में आज 515 रुपए की तेजी आई। 24 कैरेट सोने का भाव आज सर्राफा बाजार में 515 रुपए महंगा होकर 46994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत में मामूली सुधार को देखने को मिला। वहीं माना जा रहा है वेडिंग सीजन के कारण सोने के दाम में ये तेजी जारी रहेगी।
Gold Rate: 1000 रू गिरने के बाद सोने में रिकवरी, गोल्ड में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का भाव
महंगा हुआ सोना
10 जून को सोने की कीमत में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना औसतन 515 रुपए की तेजी के साथ उछलकर 46994 रुपए बढ़ गया। 24 कैरेट सोने की कीमत 46483 रुपए से बढ़कर 46994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 46806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 43073 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27492 रुपए पर पहुंच गई।
8 दिन में 1530 रुपए गिरा चांदी भाव
सोने के भाव में गिरावट में आज तेजी आई है, लेकिन पिछले 8 दिनों में सोने की कीमत में गिरावट आई। 1 से 8 जून के बीच सोने का भाव 554 रुपए सस्ता हो गया। 1 जून को सोना 47043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 जून को सोने की कीमत 46479 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चांदी की बात करें तो 1 से 8 जून के बीच चांदी की कीमत 1530 रुपए कमजोर हुई थी। 1 जून को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 49330 रुपए प्रति किलोग्राम थी तो वहीं 9 जून को चांदी 47695 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
वेडिंग सीजन में बढ़ी सोने की मांग
वेडिंग सीजन में सोने की कीमत डिमांड बढ़ी है। लॉकडाउन में सर्राफा बाजार खुलने के बाद वहां रौनक लौट आई है। वेडिंग सीजन में सोने की डिमांड बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो सोने की कीमत तेजी के साथ 1705 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत में 17.63 डॉलर प्रति औंस की तेजी आई।