Gold Rate: फिर धड़ाम हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट, 2863 रु गिरे चांदी के दाम, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट
Gold Rate: फिर धड़ाम हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट, 2863 रु गिरे चांदी के दाम, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 19th August 2020, सोने की कीमत में पिछले हफ्ते ऐतिहासिक गिरावट आने के बाद इस हफ्ते पहले दो दिनों में तेजी देखने को मिली, लेकिन तीसरे कारोबारी दिन सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। 19 अगस्त को सोने की कीमत( Gold Rate Today) में बड़ी गिरावट आई, वहीं चांदी की कीमत 2863 रुपए नीचे गिर गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। बुधवार 19 अगस्त को सर्राफा बाजार के खुलने के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट आ गई। ये गिरावट जारी है। आइए 19 अगस्त को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर डालते हैं।

सोने की कीमत( Gold rate on 19 August 2020)
बुधवार को सर्राफा बाजार की शुरुआत गिरावट से साथ हुई। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज सोना 391 रुपए नीचे गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में 2863 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव गिरकर 53424 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 2863 रुपए गिरकर 67135 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

एक नजर देशभर के सर्राफा बाजार पर
मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली थी। सोना जहां 53815 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था तो वहीं चांदी की कीमत 70 हजार के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन अगले ही दिन सर्राफा बाजार धड़ाम हो गया। मंगलवार को जहां सोने की कीमत में 941 रुपए की तेजी आई थी तो वहीं अगले ही दिन सोना 391 रुपए की गिरावट के साथ खुला। जबकि चांदी की कीमत 67135 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

24 कैरेट सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट, जहां देशभर के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के औसत रेट को प्रकाशित किया जाता है, उसके मुताबिक 19 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव कुछ इस तरह से हैं....
24 कैरेट वाले सोने की कीमत 53424 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट वाले सोने की कीमत 53210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 48936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया ।
वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 40068 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी में नरमी, कीमत में बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। चांदी 2863 रुपए गिरकर 67135 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बाजार जानकारों की माने तो अमेरिकी डॉलर में आई मज़बूती के चलते विदेशी बाजार में सोना गिरा है, जिसके असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। वैश्विक बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 2000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है। इसके चलते भारतीय बाजारों में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें गिर गईं।

सोने-चांदी में निवेश का है अच्छा मौका
अगर आप सोने या चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में अभी मंदी है, लेकिन आने वाले दिनों में सोना एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाएगा। आप 1 साल में ही सोने में 20 फीसदी या उससे अधिक रिटर्न पा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिवाली तक सोने का भाव 70 हजार के पार हो जाएगा। जानकारों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत गिरी है, लेकिन अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकोनमी में सुधार में अभी काफी समय है, तब तक सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications