वेडिंग सीजन में 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी 7 महीने में सबसे महंगा, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। हफ्ते के पहले ही दिन सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 7 साल के उच्चतम स्तर पर पर पहुंच गया। 28 जनवरी को सोना 33650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 350 रुपए उछलकर सात साल में सबसे महंगा हो गया। सोना 33,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण चांदी की कीमत में 850 रुपए की बड़ी उछाल आई और चांदी 7 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को चांदी 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी

क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली के दबाव के चलते लंदन में सोना हाजिर में 2.05 डॉलर की गिरावट आई, लेकिन फिर भी ये 7 महीने के उच्चतम स्तर पर बना रहा। वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने की अधिक संभावना के कारण निवेशकों का रुझान पीली धातु की ओर बढ़ा, जिसकी वजह से सोने की कीमत को बढ़ावा मिला। वहीं विदेशों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर बढ़कर 15.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

 स्थानीय ज्वैलर्स भी बड़ी वजह

स्थानीय ज्वैलर्स भी बड़ी वजह

शादियों की सीजन के चलते सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के चलते सोने की डिमांड बढ़ी है। वैवाहिक जेवराती मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 350 रुपए की बढ़त के साथ 33,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत जहां 33650 रुपए प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 33,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि 8ग्राम वाली गिन्नी की चमक भी तेज हुई और वो 200 रुपए चढ़कर 25,700 रुपए पर पहुंच गई।

 चांदी का हाल

चांदी का हाल

चांदी की कीमत आद 7 महीने के उच्चतम स्तर पर रही। चांदी 850 रुपए चढ़कर 40900 रुपए पर पहुंच गई। सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव में आई तेजी से चांदी हाजिर 850 रुपए चमककर 26 जून 2018 के बाद के उच्चतम स्तर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 955 रुपए की बढ़त में 39,990 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+