इस साल में सबसे महंगा हुआ सोना, जानिए कितने बढ़ गए दाम
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। शुक्रवार को सोने की कीमतों में 900 रुपये की तेजी देखी गई जो इस साल की अब तक सबसे ज्यादा उछाल है। इसके साथ सोना 31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

श्राद्ध के चलते दिल्ली में लोग सोने की कम खरीददारी कर रहे हैं लेकिन वैश्विक स्तर पर सोने की मांग बढ़ी है जिस वजह से इसकी कीमतों में आज ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई। व्यापारियों ने बताया कि डॉलर में आई कमजोरी के चलते सोने की कीमतों शुक्रवार को इतनी तेजी देखी गई। इसके साथ औद्योगिक यूनिटों और सिक्का बनाने वाली यूनिटों से आई मांग के चलते चांदी की कीमत भी 42,000 रुपये प्रतिकिलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली में 99.9 फीसदी सोना, 990 रुपये की बृद्धि के साथ 31,350 रुपए के स्तर पर पहुंच गया जबकि 99.5 फीसदी सोना 31,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं अगर वैश्विक स्तर की बात की जाए तो सिंगापुर में सोने की कीमत 0.31 फीसदी के उछाल के साथ 1,352.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी 0.19 फीसदी की उछाल के साथ 18.13 डॉलर प्रति औंस पर पंहुच गया है। साल 2016 के सिंगापुर में सोने की कीमत का यह उच्चतम स्तर है।












Click it and Unblock the Notifications