सोने की कीमत में गिरावट, चांदी भी सस्ती, जानिए आज 10 ग्राम सोने का दाम

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के साथ-साथ स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने सोने की कीमत में गिरावट आई। सोमवार को सोना 55 रुपए सस्ता होकर 34,225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार हुआ है। चांदी की कीमत में 150 रुपए का नुकसान हुआ है और चांदी 41000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 Gold price: Gold rate fall on Monday,Silver Price Fall By Rs 150, Know Todays Price

बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो वहां भी सोने की कीमत में नुकसान हुआ है। न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत गिरकर 1,312 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.51 प्रति के नुकसान से 15.82 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 34225 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 26100 रुपए पर स्थिर रही।

अगर चांदी की कीमत की बात करें तो सोने की तरह चांदी हाजिर 150 रुपए टूटकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+