सहालग के ठीक पहले 26 हजार से नीचे पहुंचा सोना
नई दिल्ली। दीवाली की धूम-धड़ाम अब संपन्न होने की कगार पर है और सहालग यानी शादियों का मौसम आने वाला है। ऐसे में सोने की कीमतों का नीचे जाना लोगों के लिये किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। जी हां सोने के दाम पिछले तीन महीने के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गये हैं।
- भारतीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत= 25,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
- भारतीय बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत= 34,400 रुपए प्रति किलो
कीमतों के गिरने की सबसे बड़ी वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें पिछले पांच साल के न्यूनतम स्तर तक चली गई हैं। वहीं भारत में दीवाली के दौरान जमकर सोने की खरीददारी की गई। दीवाली खत्म हो गई है, अब लोग शादी-ब्याह के लिये सोने के आभूषण खरीदेंगे। ऐसे में सोने के दामों का नीचे जाना ग्राहकों के लिये बहुत अच्छा है, लेकिन सोना व्यापारियों के लिये अच्छा नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट दर्ज हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications