खुशखबरी: अभी और सस्ता होगा सोना, चांदी में आएगी गिरावट, जानिए दिवाली, धनतेरस पर कैसा होगा Gold-Silver का रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Price में पिछले तीन दिनों से गिरावट का दौर जारी है। सोने का भाव (Gold rate) जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है। हालांकि गुरुवार को कीमत में मामूली सुधार देखने को मिला। अगस्त के पहले हफ्ते तक 56 हजार के पार पहुंचने के बाद इस हफ्ते सोना 52 हजार के पास पहुंच गई है। घरेलू बाजारों में ऊंचाई पर जाने के बाद अब सोने के दाम गिर रहे हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट के बाद घरेलू बाजार में गिरावट आ रही है।

सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में गिरावट का असर घरेलू बाजार में देखने को मिला। हालांकि गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 11 रुपए उछला, लेकिन पिछले हफ्ते के मुकाबले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने का भाव 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है, लेकिन ये गिरावट इतनी जल्दी नहीं आने वाली है। जानकार मानते हैं कि इस साल सोने की कीमत में बड़ी गिरावट नहीं आएगी। सोने की कीमत इस साल अच्छा रिटर्न देगी।

कैसा रहेगा दिवाली, धनतेरस पर सोने का हाल
बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो इस साल दिवाली और धनतेरस पर सोने के दाम में फिर से तेजी आएगी। और 10 ग्राम सोने का भाव 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। वहीं बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 80 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है। बाजार जानकार इस हफ्ते आई गिरावट का शॉर्ट टर्म गिरावट मान रहे हैं। उनके मुताबिक फिलहाल छोटी अवधि में सोने का भाव गिरता नजर आएगा, लेकिन इस साल के अंत तक सोने में तेजी आएगी और इस दिवाली तक सोने की कीमत 60 हजार प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकती है।

दिवाली पर चढ़ेगा भाव
एक्सपर्ट्स की मानें तो सोना-चांदी के भाव में शॉर्ट टर्म गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। जब भी अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजरती है तब निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनते हैं। ऐसे में कोरोना संकट काल मे जब देश के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है एक बार फिर से जल्द ही सोना निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा और सोने में निवेश बढ़ना शुरू हो जाएगा। सोने में निवेश बढ़ते ही सोने की कीमत में तेजी आने लगेगा।
PNG ज्वेलर्स के सौरभ गाडगिल के मुताबिक इस साल दिवाली तक सोने में तेज बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं वामन हरि पेठे के निर्देशक आदित्य पेठे के मुताबिक सोने की कीमतों में 10 से 15% तक उछाल आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications