सोने की कीमतों में हुआ भारी फेरबदल, जानिए नए दाम

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। बुधवार को सोना पिछले तीस महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर पहंचने के साथ ही सोने की कीमत 31,550 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जहां एमसीएक्स पर सोना 31,550 रुपए के स्तर पर पहुंचा, वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम 1350 डॉलर से भी ऊपर पहुंच गए।

gold

पिछले तीन दिनों के अंदर ही जहां ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में 50 डॉलर की तेजी देखने को मिली है, वहीं घरेलू बाजार में भी सोने के दाम में 900 रुपए का उछाल आ चुका है। 26 फरवरी 2014 के बाद पहली बार सोना इस स्तर पर पहुंचा है। बुधवार के कारोबार में सोने में करीब 450 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई।

जानकारों के मुताबिक इस बढ़त का कारण त्योहारी सीजन के चलते ज्वैलर्स की तरफ से की जा रही खरीददारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी है। जहां सोना 30 महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, वहीं चांदी में भी बढ़त देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में 1016 रुपए की बढ़त दर्ज की गई, जिसके साथ ही इसकी कीमत 47,425 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+