सस्ता हुआ सोना, लगातार दूसरे दिन गिरा दाम, जानिए 10 ग्राम सोने का आज की कीमत
नई दिल्ली। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोने की कीमत में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये 31200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 150 रुपए की तेजी आई। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी आज 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंत गई।

सोने की कीमत में गिरावट की वजह
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31200 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम स्थिर रही और ये बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए पर स्थिर रहा। जानकारों की माने तो वैश्विक कमजोरी के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोना फिसला।
चांदी में आई तेजी
चांदी की कीमत में 150 रुपए की बढ़ोतरी आई और मंगलवार को चांदी 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 75 रुपए सुधरकर 36,770 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।












Click it and Unblock the Notifications