Sovereign Gold Bond: आज से खरीदें 5000 रू का सोना, साल 2020 में आखिरी बार मिल रहा है मौका

नई दिल्ली। Sovereign Gold Bond. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सोने की कीमत में लगतार बढ़ोतरी हो रही है। सोना तेजी से बढ़ रह है। सोने की कीमत( Gold Rate) में फिर से तेजी आ रही है। वहीं बाजार जनकारों की माने तो साल 2021 में सोना 63000 रुपए क आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में मोदी सरकार आपको साल 2020 में आखिरी बार सस्ता सोना( Cheap Gold) खरीदने का मौका दे रही है। साल 2020 में मोदी सरकार ने एक बार फिर से अपनी लोकप्रिय गोल्ड बॉन्ड स्कीम को जारी कर दिया है। 28 दिसंबर 2020 से लेकर 1 जनवरी 2021 के बीच आप सॉवरेन गोल्ड बांड(Sovereign Gold Bond) में निवेश कर सकते हैं। आइए जानें इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में विस्तार से...

 साल 2020 में आखिरी बार सस्ता सोना खरीदने का मौका

साल 2020 में आखिरी बार सस्ता सोना खरीदने का मौका

मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बांड(Sovereign Gold Bond) की 9वीं सीरीज आज यानी 28 दिसंबर से शुरू कर दी है। आप 28 दिसंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक सस्ता सोना खरीद सकते हैं। आपको यह गोल्ड फिजिकल रूप में नहीं मिलेगा। यह गोल्ड बॉन्ड क तौर पर होती है। इस बार इस गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5000 रुपए प्रति ग्राम तय की गई है। यानी आप मात्र 5000 रुपए निवेश कर 1 ग्राम सोना गोल्ड बॉन्ड के तौर पर खरीद सकते हैं।

 5000 रुपए प्रति ग्राम खरीदे सोना

5000 रुपए प्रति ग्राम खरीदे सोना

आपको बता दें सॉवरेन गोल्ड बांड(Sovereign Gold Bond) की कीमत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) द्वारा तय की जाती है। गोल्ड बॉन्ड में निवेश से पहले जान लें कि अगसे साल सोने की कीमत क्या रहने की उम्मीद है। जानकारों के मुताबिक अगले साल यानी 2021 में सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुधार के कारण सोने की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है।

सोना खरीदने पर छूट

सोना खरीदने पर छूट

आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बांड(Sovereign Gold Bond) खरीदने पर आपको कैशबैक का भी लाभ मिलता है, हालांकि ये लाभ केवल ऑनलाइन पमेंट करने वालों को ही मिलता है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड की ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आपको डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। सबसे खास बात ये है कि आप इस गोल्ड बॉन्ड में क वित्तीय वर्ष में 1 ग्राम सोना से लकर अधिकतम 500 ग्राम सोना तक खरीद सकत हैं।

 क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत साल नवंबर 2015 में हुई थी। इस स्कीम के जरिए लोगों को गोल्ड की फिजिकल मांग को कम कर डिजिटल गोल्ड को बढ़ावा देने कीा कोशिश की गई। लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई कि वो घर में सोना खरीदकर रखने के बजाए सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में निवेश कर ब्याज के साथ-साथ टैक्स में भी बचा सकते हैं।

 कहां से खरीद सकते हैं सस्ता सोना

कहां से खरीद सकते हैं सस्ता सोना

सॉवरेन गोल्ड बांड(Sovereign Gold Bond) खरीदने के लिए आपके पास PAN कार्ड होना जरूरी है। आप बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट ऑफिस,एनएसई, बीएसई के जरिए कर सकते हैं। आप इन जगहों से गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खरीदारी कर सकते हैं। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश की अवधि 8 साल होती है, लेकिन आप 5 साल के बाद भी अपने पैसे निकाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+