Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Import: कोरोना और लॉकडाउन के बीच लोगों ने जमकर खरीदा सोना, गोल्ड के आयात में आया कई गुना उछाल

नई दिल्ली। कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच लोगों ने जमकर सोने की खरीदारी की। सोने के आयात में कई गुना उछाल आया है। चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल-मई में सोने के आयात में कई गुना बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 6.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि वाणिज्य मंत्रालय की ओर से इस बारे में डेटा जारी किया गया है, जिसक मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 के अप्रैल-मई महीने में सोने क आयात में उछाल आया। आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 के अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात 7.91 करोड़ डॉलर का था, जबकि चांदी का आयात भी चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान 93.7 फीसदी घट गया और ये गिरकर 2.76 करोड़ डॉलर रहा।

 Gold Import Rise Many Times in April and May 2021, Know the Detail

अगर सिर्फ मई महीने की बात करें तो मई 2021 में करीब 5000 करोड़ रुपए के सोने का आयात किया गया। जबकि मई 2020 में 7.63 करोड डॉलर का सोना आयात किया गया था। आपको बता दें कि सोने के आयात का असर चालू वित्तीय वर्ष के खाते के घाटे पर पड़ता है। सोने के आयात में हुई बढ़ोतरी के चलते व्यापार घाटा 2020-21 के अप्रैल-मई में 21.38 अरब डॉलर तक पहुंच गया। आपको बता दें कि भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। यहां आभूषणों की मांग को पूरा करने के लिए सोना आयात किया जाता है। जारी किए गहए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई में ज्लैवरी निर्यात कई गुना बढ़कर 6.34 अरब डॉलर रहा , जो पिछले साल इसी समय में 1.1 अरब डॉलर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+