Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, अब इतना हो गया 22K-18K का गोल्ड रेट, खरीदने का है सही मौका?
Gold Rate Today 18 June 2026: सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। देशभर में लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। मजबूत रुपये, शेयर बाजार में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग घटने से गोल्ड की चमक फिलहाल फीकी पड़ी हुई है। वहीं दो दिन तक स्थिर रहने के बाद चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बाजार के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 440 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इससे पहले 15 जून को 24 कैरट गोल्ड ₹2450 और 22 कैरट वाला ₹2250 सस्ता हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव दबाव में बने हुए हैं। निवेशकों की नजर अब अमेरिका-ईरान वार्ता और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आगामी नीतियों पर टिकी हुई है, जो आगे सोने की दिशा तय कर सकती हैं।

Gold Price In India: देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| मुंबई | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| कोलकाता | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| चेन्नई | ₹1,53,050 | ₹1,40,290 | ₹1,17,490 |
| पटना | ₹1,51,140 | ₹1,38,540 | ₹1,13,360 |
| लखनऊ | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| मेरठ | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| अयोध्या | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| कानपुर | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| गाजियाबाद | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| नोएडा | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| गुरुग्राम | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| चंडीगढ़ | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| जयपुर | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| लुधियाना | ₹1,51,240 | ₹1,38,640 | ₹1,13,460 |
| गुवाहाटी | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| इंदौर | ₹1,51,140 | ₹1,38,540 | ₹1,13,360 |
| अहमदाबाद | ₹1,51,140 | ₹1,38,540 | ₹1,13,360 |
| सूरत | ₹1,51,140 | ₹1,38,540 | ₹1,13,360 |
| वडोदरा | ₹1,51,140 | ₹1,38,540 | ₹1,13,360 |
| पुणे | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| नागपुर | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| नासिक | ₹1,51,130 | ₹1,38,530 | ₹1,13,350 |
| बेंगलुरु | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| भुवनेश्वर | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| कटक | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
| हैदराबाद | ₹1,51,090 | ₹1,38,490 | ₹1,13,310 |
चांदी भी हुई सस्ती (Silver Price In India)
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव घटकर ₹2,64,900 प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव ₹2,74,900 प्रति किलो दर्ज किया गया।
आखिर भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की चाल, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, स्थानीय मांग और ज्वेलर्स का प्रीमियम कीमत तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स), इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) और वैश्विक बुलियन मार्केट के संकेत भी रोजाना रेट बदलते हैं।
क्या फिर आएगी सोने में बड़ी तेजी?
दिग्गज निवेश बैंक जेपी मॉर्गन का मानना है कि लंबी अवधि में सोना फिर जोरदार उछाल दिखा सकता है। बैंक ने अनुमान जताया है कि 2026 की चौथी तिमाही तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो मौजूदा स्तर से करीब 40 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक महंगाई, केंद्रीय बैंकों की खरीद, वैश्विक तनाव और डॉलर की कमजोरी जैसे कारक आने वाले समय में सोने को मजबूत सपोर्ट दे सकते हैं। हालांकि फिलहाल बाजार अमेरिका-ईरान वार्ता और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर नजर बनाए हुए है।
FAQs: सोने को लेकर गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Q1. आज 22 कैरेट सोने का रेट कितना है?
दिल्ली में 22 कैरेट सोना 18 जून 2026 को ₹1,38,640 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Q2. 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट में अन्य धातुओं की थोड़ी मात्रा मिलाई जाती है जिससे आभूषण मजबूत बनते हैं।
Q3. क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?
विशेषज्ञों के अनुसार कीमतों में हालिया गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर हो सकती है, लेकिन निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Q4. सोने का भाव रोज क्यों बदलता है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स, रुपये की स्थिति, मांग-आपूर्ति और भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण रोजाना कीमतों में बदलाव होता है।
Q5. भारत में सबसे सस्ता सोना किस शहर में मिलता है?
रेट में अंतर बहुत कम होता है, लेकिन टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतें थोड़ी बदल सकती हैं।














Click it and Unblock the Notifications