Gold: अब से मिलेगा सिर्फ खरा सोना, गोल्ड खरीदते वक्त जरूर चेक करें ये 3 नंबर
Gold: अब से मिलेगा सिर्फ खरा सोना, गोल्ड खरीदते वक्त जरूर चेक करें ये 3 नंबर
नई दिल्ली। सोना खरीदते वक्त हम सब के मन में ये सवाल उठता है कि जो सोना हम खरीद रहे हैं वो शुद्ध हैं या नहीं। कहीं खरे सोना का दाम देकर भी हम मिलावटी सोना तो नहीं घर ले जा रहे हैं। जल्द ही इऩ आशंकाओं और आपके मन में उठ रहे सवालों पर विराम लग जाएगा, क्योंकि सोने की शुद्धता की गारंटी आपको मिलेगी। 1 जून से गोल्ड हॉलमार्किंग के दूसरे फेज की शुरुआत होने जा रही है। जिसके तहत पहले चरण के अलावा अब 39 नए जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया गया है।

अब से मिलेगा सिर्फ खरा सोना
1 जून से आपको सिर्फ खरा सोना मिलेगा। दरअसल पहले फेज के बाद अब 1 जून 2022 से गोल्ड हॉलमार्किंग के दूसरे फेज की शुरुआत की जा रही है। दूसरे फेज में 36 नए जिलों में भी हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले 16 जून 2021 को 256 जिलों में हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया था। आपको बता दें कि गोल्ड हॉलमार्किंग का मतलब है शुद्ध सोने की गारंटी। 1 जून ने कुछ और नए जिलों में ये अनिवार्य हो जाएगा। जिसके तहत अब सोने और आभूषणों पर 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट गोल्ड की हॉलमार्किंग होगी। आपको खरे सोने की प्रमाणिक जानकारी मिलेगी।

सोना खरीदने से पहले चेक करें ये तीन अंक का नंबर
सोना खरीदने से पहलवे उसकी शुद्धता की पहचान भी जरूरी है। सोने की शुद्धता के आधार पर ही उसपर BIS हॉलमार्क के निशान लगाए जाते हैं। 1 जून से इन जिलों में अब 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के आभूषण हॉलमार्किंग के जरिए ही बेचे जा सकेंगे। बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचना अपराध होगा।

खरीदारी से पहले चेक करें ये नंबर
- सोने की शुद्धता के आधार पर उसे हॉलमार्क के नंबर दिए जाते हैं। हॉलमार्क तीन अंकों का होता है। जिसे अगर आप खरीदारी के वक्त ध्यान से चेक कर लें तो सोने की शुद्धता को लेकर आश्वस्त रह सकते हैं। ये तीन अंक ज्वैलरी में सोने की मात्रा के आधार पर उन्हें दिए जाते हैं है।
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के गहनों को 995 हॉलमार्क नंबर मिलता है।
- 23 कैरेट वाले सोने के बनी ज्वैलरी पर 958 हॉलमार्क नंबर दर्ज होता है।
- 22 कैरेट वाले सोने के गहनों पर हॉलमार्क नंबर 916 दर्ज होता है।
- 20 कैरेट वाले सोने से बनी ज्वैलरी पर हॉलमार्क नंबर 833 होता है।
- 18 कैरेट वाले सोने के गहनों को 750 नंबर दिया जाता है तो वहीं
- 14 कैरेट वाले सोने के गहनों पर 585 नंबर दर्ज होता है।

हॉलमार्क चिन्ह
हॉलमार्क वाला सोना इस बात की गारंटी देता है कि आपका सोना कितने कैरेट का है। आप जितने कैरेट का सोना खरीदते हैं, उसपर उसी के मुताबिक हॉलमार्क का नंबर होता है। जिन ज्वैलरी पर हॉलमार्क होते हैं उनपर तीन निशान जरूर लगे होते हैं। ऐसे में आप शुद्ध सोना खरीदने से पहले इन तीन निशानों को चेक कर सकते हैं। हॉलमार्क वाले गोल्ड में BIS लोगो, शुद्धता / सुंदरता ग्रेड और छह अंकों का HUID नंबर दर्ज होता है।

1 जून से बदल जाएंगे नियम
1 जून, 2022 से 256 जिलों के अलावा दूसरे फेज में शामिव 32 और जिलों में ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं बेच सकेंगे। 1 जून से बाजार में बिकने वाला सोने के गहनों की गारंटी होगी। जितनी शुद्धता उसपर दर्ज होगी, सोना उतना शुद्ध निश्चित तौर पर होगा।
Indian Railways: इस तरीके से मिलेगी ट्रेन में कंफर्म लोअर बर्थ, IRCTC ने बताया सीट बुकिंग का तरीका












Click it and Unblock the Notifications