Indian Railways: इस तरीके से मिलेगी ट्रेन में कंफर्म लोअर बर्थ, IRCTC ने बताया सीट बुकिंग का तरीका

Indian Railways: इस तरीके से मिलेगी ट्रेन में कंफर्म लोअर बर्थ, IRCTC ने बताया सीट बुकिंग का तरीका

नई दिल्ली। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और ट्रेन में सफर के दौरान लोअर बर्थ के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। ट्रेन में लोअर बर्थ बुकिंग को लेकर अक्सर यात्री परेशान रहते हैं। आप जब रिजर्वेशन करवाते हैं तो प्रेफरेंस में लोअर सीट डालने के बावजूद आपको कोच में लोअर सीट अलॉट नहीं किया जाता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर सीट अलॉटमेंट का नियम क्या है।

 रेलवे से पूछा सवाल

रेलवे से पूछा सवाल

रेलवे ने एक यात्री द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में खुद बताया है कि कैसे उन्हें सफ़र के दौरान कंफर्म लोअर बर्थ मिलेगा। आपने खउद कई बार अनुभव किया होगा कि बुकिंग के दौरान सीनियर सिटिजन के लिए आग्रह करने के बावजूद रेलवे लोअर बर्थ अलॉट नहीं करती है। अब रेलवे की ओर से इसे लेकर नियम बताया गया है। जिसे अगर ध्यान में रखें तो आप आसानी से लोअर सीट हासिल कर सकते हैं।

 कैसे मिलती है लोअर बर्थ

कैसे मिलती है लोअर बर्थ

दरअसल हाल ही में एक यात्री ने रेलवे और रेल मंत्री को टैग करते हुए ट्विटर पर सवाल किया। यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए लिखा है कि रेलवे की ओर से सीट अलॉटमेंट में क्या तर्क अपनाया जाता है? उन्होंने सवाल किया कि तीन सीनियर सिटिजंस के लिए लोअर बर्थ प्रेफरेंस के साथ टिकट बुक करने के बावजूद उन्हें मिडिल बर्थ, अपर बर्थ और साइड लोअर बर्थ दी गईं। ये उस वक्त जब कि 102 सीटें बची थी। इसे सुधारने की जरूरत हैं।

 रेलवे ने बताया तरीका

रेलवे ने बताया तरीका

यात्री के इस सवाल का जवाब देते हुए RCTC ने ट्वीट किया लोअर बर्थ/सीनियर सिटिजन कोटा बर्थ केवल 60 साल या उससे अधिक के बुजुर्गों, 45 वर्ष और उससे अधिक की महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। वो उस स्थिति में जब वो अकेले या दो यात्री सफर करते हैं। अगर एक साथ दो से अधिक वरिष्ठ नागरिक या एक वरिष्ठ नागरिक है और सामान्य नागरिक सफऱ कर रहा है तो आईआरसीटीसी इस सिस्टम को फॉलो नहीं करता है।

 रेलवे ने बंद कर दी सीनियर सीटिजन रियायतें

रेलवे ने बंद कर दी सीनियर सीटिजन रियायतें

आपको बता दें कि रेलवे ने साल 2020 में कोरोना काल के दौरान किराए में मिलने वाली सभी रियायतों को बंद कर दिया। रेलवे ने उसी दौरान वरिष्य़ नागरिकों को टिकट बुकिंग के दौरान किराए में मिलने वाली रियातों को निलंबित कर दिया। जब रेलवे फिर से पटरी पर लौटी तो लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि आखिर कब से वरिष्ठ नागरिकों को किराए में रियायतें मिलने लगेगी, जिसपर रेलवे ने स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन फिलहाल बंद ही रखने का फैसला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+