Gold Hallmarking: साल 2022 में पूरे देश में बदल जाएगा सोना खरीदने-बेचने का नियम, सरकार की बड़ी तैयारी
Gold Hallmarking: बदल जाएगा सोना खरीदने-बेचने का नियम, सरकार कर रही बड़ी तैयारी
नई दिल्ली, 27 दिसंबऱ। सोना खरीदने वालों के मन में सबसे बड़ी चिंता होती है कि वो जो सोना खरीद रहे हैं वो शुद्ध सोना है या नहीं। कहीं पूरे दाम देकर भी वो मिलावटी सोना तो घर नहीं ले जा रहे हैं। इन सब चिंताओं के बारे में अब आपको नहीं सोचना हैं, क्योंकि सरकार ने इसके लिए बड़ी तैयारी कर ली है। सरकार ने साल 2022 में देशभर में शुद्ध सोना बेचने की तैयारी कर ली है, जिसके बाद से अब देशभर में सोना खरीदने-बेचने का नियम बदल जाएगा। नए साल से आप बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीद सकेंगे और न ही ज्वैलर्स बिना BIS हॉलमार्क वाला सोना बेच सकेंगे।

नए साल से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार नए साल में देशभर में गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया जाएगा। वर्तमान में देशभर के 256 जिलों में सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू हो चुकी है । साल 2022 में इसका विस्तार देशभर में किया जाएगा। आपको बता दें कि हॉलमार्किंग एक क्वालिटी सर्टिफिकेट है, जो सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। 23 जून 2021 को इसे 256 जिलों में लागू कर दिया गया था। इन जिलों में कम से कम एक हॉलमार्किंग केंद्र है। सरकार देशभर में हॉलमार्किंग सेंटर का विस्तार कर रही है, जिसके बाद इसे देशभर में अनिवार्य करने की तैयारी है।

1.27 लाख ज्वैलर्स रजिस्टर्ड
सरकार ने हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। वहीं ज्वैलर्स भी खुद को BIS के साथ कराया रजिस्टर्ड करवा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 1.27 लाख ज्वैलर्स ने हॉलमार्किंग के लिए खुद को बीआईएस से रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। देशभर में 976 बीआईएस मान्यता प्राप्त एएचसी संचालित है। वहीं 5 महीनों में लगभग 4.5 करोड़ आभूषणों की हॉलमार्किंग की गई है।

क्या है हॉलमार्क
दरअसल गोल्ड हॉलमार्किंग एक यूनिक आईडी होता है, जो सोने की शुद्धता की पहचान है। ये एक नंबर की तरह होती है। BIS मार्क वाले गहनों को को एक यूनिक आईडी नंबर दिया जाता है। ज्वैलरी में सोने की मात्रा के अनुसार उसे कैरेट की रैंकिंग मिलती। 24 कैरेट से 14 कैरेट तक सोने की मात्रा के मुताबिक उसे अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है। सोने की शुद्धता के साथ ही इससे ये पता लगाने में भी मदद मिलती है कि सोना कब और कहां बिका, किसने खरीदा। गौरतलब है कि भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है।












Click it and Unblock the Notifications