दो दिन बाद सोने में फिर उछाल, चांदी भी हुई मजबूत, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। लगातार दो दिनों तक गिरावट के बाद सोने के दाम में उछाल देखने को मिला है। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमतें 155 रुपये बढ़कर 39,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने के दाम में उछाल के पीछे मुख्य वजह मजबूत विदेशी संकेतों और स्थानीय ज्वेलर्स की मांग बढ़ना माना जा रहा है।

सोने के दाम में 10 रुपये का इजाफा
दिल्ली में बुधवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम 30,850 रुपये/10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने का भाव 30,850 रुपये/10 ग्राम रहा। पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 130 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों की बात करें तो औद्योगिक इकाईयों की ओर से मांग बढ़ने की वजह से चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम 155 रुपये बढ़कर 39,480 रुपये प्रति किलो पहुंच गए।

चांदी के दाम में 155 रुपये का उछाल
सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि दूसरी प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने की वजह से विदेशी मार्केट में सोने के दाम में तेजी आयी है। विदेश में सोना हाजिर 4.25 डॉलर की मजबूती के साथ 1,228.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर बढ़कर 1,229 डॉलर प्रति औंस पहुंचा।

दो दिन में सोने की कीमत में 130 रुपये की गिरावट
वहीं मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो सोना 30840 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 30840 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 30,690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमत 39,325 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Price Today: चांदी ने दिया झटका, अचानक ₹11,250 हुई महंगी, अब आपके शहर में ये है 100 ग्राम सिल्वर रेट -
Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 4000 महंगी, अब कितने का मिल रहा 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications