नोटबंदी के बाद मोदी सरकार के इस फैसले से सस्ता होगा सोना, जानिए कितने हो जाएंगे भाव
देश में 8 नवंबर, 2016 को लिए नोटबंदी के फैसले से सोने की कीमतों पर मार पड़ चुकी है। इसके साथ-साथ दुनिया भर में भी सोने की कीमत गिरना शुरु हो गई है।
नई दिल्ली। देश में 8 नवंबर, 2016 को लिए नोटबंदी के फैसले से सोने की कीमतों पर मार पड़ चुकी है। इसके साथ-साथ दुनिया भर में भी सोने की कीमत गिरना शुरु हो गई है।

गुरुवार को सोने के वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर की डिलीवरी के लिए सोने के वायदा कारोबार में कीमत प्रति दस ग्राम 28,243 के स्तर पर पहुंच गई है।
गुरुवार को सोने की वायदा कारोबार में 142 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं फरवरी के लिए सोने के वायदा कारोबार में दाम प्रति दस ग्राम 28,114 रुपए के स्तर पर पहुंच गई।
माना जा रहा है कि गुरुवार को केंद्र सरकार के सोने को लेकर किए गए फैसले के बाद एक बार बाजार में सोने की कीमतों में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है।
घर में रखे सोने को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने आम लोगों के लिए सोना रखने की सीमा तय कर दी है।
'पुश्तैनी और घर में रखे सोने पर टैक्स नहीं'
वित्त मंत्रालय के ऐलान के मुताबिक विवाहित महिलाओं के लिए 500 ग्राम सोने को जांच के दायरे से बाहर रखा गया है। वहीं अविवाहित महिलाओं के लिए ये सीमा 250 ग्राम की है। वहीं पुरुषों के लिए सोना रखने की सीमा 100 ग्राम रखी गई है।
आयकर विभाग के इस फैसले के मुताबिक पुश्तैनी और घर में रखे सोने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ-साथ लोगों की आय के हिसाब से सोना रखने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। केंद्र सरकार के इस फैसले का साफ मतलब है कि तय लिमिट से ज्यादा सोना होने पर आयकर विभाग कार्यवाई कर सकता है। ऐसे में किसी के पास तय सीमा से ज्यादा सोना है तो उसे टैक्स देना होगा।
'विवाहित महिलाएं रख सकती हैं 500 ग्राम सोना'
वित्त मंत्रालय ने अपने फैसले में साफ किया है कि विवाहित महिलाओं को 500 ग्राम तक सोना रखने की छूट है। वहीं अविवाहित महिलाओं के लिए ये सीमा 250 ग्राम की है। पुरुषों के लिए सोना रखने की लिमिट 100 ग्राम रखी गई है।
कुल मिलाकर सरकार के इस फैसले का सीधा मतलब है कि अगर आपने सोना घर में रखा है और वह पुश्तैनी है तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। आपकी आय के मुताबिक सोना रखने की छूट होगी। इस बीच शेयर बाजार में गिरावट का असर देखने को मिला है। सेंसेक्स में 92.89 प्वाइंट्स की गिरावट देखी गई और ये 26,559.92 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 31.60 प्वाइंट्स की गिरावट देखने को मिली। ये 8,192.90 पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications