सोने की चमक और हुई कम, बाजार में गिर गए दाम
सोमवार को बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गई।
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें कम होने के कारण ऐसा हुआ है।

सोमवार को बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गई। इसके साथ ही बाजार में सोने के दाम प्रति दस ग्राम 29, 050 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों का कम होना लगातार जारी है। दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक घरेलू मांग कम होने के कारण ऐसा हुआ है।
वहीं चांदी की कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई है। इसके साथ ही चांदी के दाम घरेलू बाजार में 41,200 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications