Gold Demand City: ये तीन शहर हैं भारत के 'गोल्डन सिटी', आसमान छू रही कीमतों के बाद भी की रिकॉर्ड खरीदारी

Gold Demand City: सोने की कीमतें लगातार आसमान छू रही है, लेकिन इस पीली धातु का आकर्षण कभी कम नहीं हो रहा। साल 2026 में सोने की कीमतों को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल के आखिरी तक कीमतें 2 लाख के करीब जा सकती है। सोने की कीमतों में लगातार इजाफा के बावजूद भी भारतीयों के लिए यह आज भी एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है। साल 2025 में भारतीयों ने 710.9 टन सोना खरीदा है।

साल 2025 में भी मुंबई देश में सोने की सबसे बड़ी मंडी के रूप में कायम रही। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) और विभिन्न बाजार रिपोर्ट्स के मुताबिक सोने की खरीद, निवेश और थोक कारोबार के मामले में मुंबई ने लगातार अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है। जवेरी बाज़ार की मजबूत पकड़, आभूषण उद्योग की विशाल श्रृंखला और निवेशकों की रुचि के कारण यह शहर 'भारत की स्वर्ण राजधानी' कहा जाता है।

Gold Demand City

Gold Demand City: साल 2025 में भारतीयों ने जमकर खरीदा सोना

- साल 2025 में सोने की खरीद देश के बड़े शहरों तक ही सीमत नहीं रही। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में सोने की कुल मांग 710.9 टन रही थी।

- हालांकि, कीमतों में इजाफे की वजह से 2024 (802.8 टन) की तुलना में करीब 11% कम थी। कीमतों में तेजी का असर दिखा और खपत थोड़ी घट गई।

- गहनों की मांग लगभग 430.5 टन रही, जो उच्च कीमतों के कारण गिरावट दिखाती है। निवेश (सोने के सिक्के और बार) की मांग लगभग 280.4 टन रही, जो सोने में निवेशकों का भरोसा दिखाता है।

- खपत में गिरावट आई, लेकिन मूल्य (वैल्यू) के हिसाब से सोने की मांग ₹7,51,490 करोड़ तक पहुंच गई, क्योंकि दाम औसतन ₹1,01,572 प्रति 10 ग्राम के आसपास रहे। महंगे सोने के बावजूद कुल आर्थिक लेन-देन बढ़ा है।

Gold Demand City: मुंबई के लोगों ने खरीदा सबसे ज्यादा सोना

अलग-अलग शहरों की बात है, भारत में मुंबई को सोने की सबसे बड़ी खपत वाली मंडी माना जाता है। खास तौर पर इसका जवेरी बाजार और त्योहारी (दिवाली, धनतेरस) और शादी-ब्याह के सीज़न में यहां सबसे ज़्यादा खरीद दर्ज होती है। इसके बाद दिल्ली और चेन्नई जैसे शहर आते हैं, जहां खरीद की प्रमुख वजह शादियों और पारंपरिक मांग होती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा सोने वाला राज्य केरल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+