Gold: आसमान छूने की तैयारी में सोना, 90000 रुपए/10 ग्राम के पार पहुंच सकती हैं कीमत

नई दिल्ली। आपको याद होगा कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। सोना पिछले साल 7 अगस्त को 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में ये तेजी फिर से लौटी नहीं और लगातार सोने के भाव में गिरावट जारी रही। अगर ताजा कीमतों की बात करें तो 3 अगस्त 2021 तो एमसीएक्स पर सोने की कीमत 47800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में आने वाले दिनों में फिर से तेजी लौटगी। सोना एक बार फिर सोन की चमक लौटने वाली है। सोना एक बार फिर से महंगा होगा। ये अनुमान लगाया है एक बड़े फंड मैनेजर ने......

 सोना होगा 90000 रुपए के पार

सोना होगा 90000 रुपए के पार

Quadriga Igneo Fund के 25 मिलयन फंड को मैनेज करने वाले डिएगो परिल्ला ने एक बार फिर से अनुमान लगाया है कि अगले 3 से 5 सालों में सोना 90000 रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगा। आपको बता दें कि डिएगो ने पहले भी सोने को लेकर अनुमान लगाया था, जो सच साबित हुआ। अब उन्होंने एक बार फिर से सोने की कीमतों की भविष्यवाणी की है। डिएगो ने कहा है कि 3 से 5 सालों में सोने की कीमत दोगुनी हो सकती है। उनके मुताबिक अगले तीन से पांच सालों में सोने की कीमत 3000 डॉलर से 5000 हजार डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकती है।

 सोने में तेजी के कारण

सोने में तेजी के कारण

फंड मैनेजर डिएगो के मुताबिक कई देशों में दिए जा रहे राहत पैकेज का असर सोने पर पड़ेगा। राहत पैकेज के कारण केंद्रीय बैंकों पर दवाब की स्थिति के कारण निवेशकों का झुकाव सोने की ओर बढ़ता जा रहा है। उनके मुताबिक खराब मॉनेटरी और फिस्कल पॉलिसीज के कारण लॉग टर्म में निवेशकों को होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं है। उनक मुताबक ब्याज दरों में की गई गिरावट के कारण एसेट बबल बने हैं, जिन्हें फोड़ना आसान नहीं है। इतना ही नहीं सके कारण केंद्रीय बैंकों के लिए सामान्य स्थिति में लौटना मुश्किल होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गोल्ड में तेजी लौटेगी। उनका अनुमान है कि सोना अगले 3 से 5 सालों में 90000 रुपए/10 ग्राम के स्तर को पार कर जाएगा।

पहले भी सच हो चुकी है भविष्यवाणी

पहले भी सच हो चुकी है भविष्यवाणी


आपको बता दें कि डिएगो ने पहले भी सोने की कीमत को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई थी। साल 2016 में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि सोना अगल पांच सालों में उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा, जो साल 2020 में सच साबित हुई और सोने की कीमत 56200 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। ऐसे में अगर सोने में निवेश का अच्छा मौका है। आने वाले सालों में सोना आपको अच्छा रिटर्न देगा। अगर आप डिएगो के अनुमान को सच माने तो अगले 5 साल में भारत में सोने की कीमतें 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगी।

Gold Rate: 9000 रुपए सस्ता हुआ सोना, खरीदारी का सुनहरा मौका, जल्द होगा 90000 के पार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+