Gold Rate: 9000 रुपए सस्ता हुआ सोना, खरीदारी का सुनहरा मौका, जल्द होगा 90000 के पार

Gold Rate: धड़ाम हुआ सोना, कीमत 9000 रुपए लुढ़का, खरीदारी से पहले चेक कर लें आज का रेट

नई दिल्ली। Gold Price Today. सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। सोने की कीमत( Gold Rate) में फिर से बड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से गिर गया। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के बाद सोना अपने उच्चतम मूल्य से 9000 रुप तक सस्ता हो गया है। सोने के मूल्य में आई इस गिरावट के बाद सोना 3 अगस्त को 47800 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने के अलावा चांदी की कीमत ( Silver Rate) 3 अगस्त को 67542 रुपए पर पहुंच गई है।

 सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर हर दिन सुबह और शाम सोने की कीमत जारी की जाती है। ये रेट औसत रूप से जारी की जाती है। आज के सोने की कीमत( Gold Rate Today's) की बात करें तो मंगलवार को सोने की कीमत 48044 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47852 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 67542 रुप प्रति किलोग्राम पर रहा।

MCX पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव

गोल्ड फ्यूचर रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.51 फीसदी गिरकर 47800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा तो वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 199 रुप गिरकर 47887 रुप प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

9000 रुपए सस्ता

9000 रुपए सस्ता

सोने की कीमत पर नजर डाले तो गोल्ड के रेट में भारी गिरावट आई है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 9000 रुपए सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत लगातार गिरकर अब 47800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अगर इस मूल्य की तूलना अगस्त 2020 के सोने के उच्चतम भाव से करें तो सोना 9000 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना 56200 रुपए प्रत 10 ग्राम को पार कर चुका था।

 मिस्ड कॉल से जानें सोने की कीमत

मिस्ड कॉल से जानें सोने की कीमत

आप अगर अपने शहर में सोने की कीमत जानना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक नंबर पर फोन मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं। अपने शहर में सोने-चांदी का मूल्य जानने के लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है। चंद सेकेंड बाद ही आपक फोन नंबर पर आपके शहर में सोने-चांदी की आप लेटेस्ट रेट्स आ जाएगी।

 दिवाली तक चमकेगा सोना

दिवाली तक चमकेगा सोना

सोने की इस कीमत वर्तमान में अपने उच्चतम मूल्य से नौ हजार नीचे पहुंच गया है, लेकिन आने वाले महीनों में सोने की कीमत में तेजी लौट आएगी। बाजार जानकारों की माने तो इस साल दिवाली तक सोना 52500 रुपए प्रति 10 ग्राम क आंकड़े को पार कर सकता है। यानी अगर आप अभी सोने में निवेश करते हैं तो आन वाले दिनों में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता

 सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड

सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड

बाजार जानकारों के मुताबिक आने वालों दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन की रफ्तार के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डिएगो पैरिला की माने तो सोना अगले 3 से 5 साल में दोगुने पर पहुंच जाएगा। यानी सोने की अंतरराष्‍ट्रीय कीमत 3000-5000 डॉलर प्रति औंस पर होगी तो वहीं यहां सोना 90 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+