सोने की कीमतों में आया उछाल, 28,025 रुपए प्रति दस ग्राम हुई कीमत

सोमवार को सोने की कीमतों में 11 महीनें की रिकॉर्ड गिरावट आने के बाद मंगलवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। मंगलवार को सोने की कीमत में आई तेजी के साथ सोना प्रति दस ग्राम 28,025

नई दिल्‍ली। सोमवार को सोने की कीमतों में 11 महीनें की रिकॉर्ड गिरावट आने के बाद मंगलवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। मंगलवार को सोने की कीमत में आई तेजी के साथ सोना प्रति दस ग्राम 28,025 रुपए प्रति दस ग्राम की कीमत पर पहुंच गया है। मंगलवार को सोने की कीमतों में 475 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 550 रुपए की तेजी आई है। इतनी तेजी आने के बाद चांदी की कीमत प्रति किलो 39,150 रुपए के स्‍तर पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 0.94 फीसदी की तेजी आई, इसके साथ ही सोने की कीमत 1,138.90 फीसदी के स्‍तर पर पहुंच गई है। वहीं आठ ग्राम सोने की कीमत 100 रुपए सुधरकर 24,000 रुपए हो गई है।

सोने की कीमतों में आया उछाल, 28,025 रुपए प्रति दस ग्राम हुई कीमत

देश में नोटबंदी के फैसले के बाद से सोने की कीमतें लगातार कम होती जा रही थी और सोमवार तक पिछले चार दिनों तक लगातार कीमतें गिरी थीं। सोमवार को कीमत 11 महीनों के निचले स्‍तर पर पहुंच गई थी। सोमवार को सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी और इसके साथ ही सोने की कीमत कम होकर 27,750 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई थी। सोने की कीमतों के साथ-साथ चांदी की कीमतों में होने वाली गिरावट भी जारी थी। वहीं एमसीएक्‍स में फरवरी के लिए तय हुए सोने के भाव 26,916 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया था। आज फरवरी में होने वाले सौदे में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई है और यह भाव फरवरी के लिए 27,016 के स्‍तर पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में 8 नवंबर के बाद से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद दिल्‍ली का सर्राफा बाजार 16 दिनों के लिए बंद हो गया था। 8 नवंबर को सोने की कीमत 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर थी जो आज की तारीख तक 4000 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कालेधन को सफेद करने के खेल में सर्राफा कारोबारियों की भूमिका सामने आने के बाद भी बाजार पर इसका अप्रत्‍यक्ष प्रभाव हुआ है और आज के समय में बाजार से ग्राहक गायब है। ये भी पढ़ें: 25000 रुपए तक जा सकते हैं सोने के दाम, दिल्‍ली के सर्राफा कारोबारी निराश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+