Go First की सभी उड़ानें 19 मई तक रद्द, NCLT ने सस्पेंड किया बोर्ड
Go First के यात्रियों के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने 19 मई तक सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

विमान कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिसके तहत उसने 19 मई तक के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। हालांकि कंपनी ने वादा किया है कि वो पूरा किराया वापस करेगी।
कंपनी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उसने लिखा कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से गो फर्स्ट की फ्लाइट 19 मई 2023 तक कैंसिल रहेगी। हम इस समस्या के लिए यात्रियों से माफी मांगते हैं। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए यात्रियों से https://bit.ly/42ab9la पर जाने का आग्रह करते हैं। इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
कंपनी ने आगे कहा कि जिन यात्रियों ने इस अवधि में टिकट बुक करवाए थे, उनके पैसे नियमानुसार वापस कर दिए जाएंगे। गो फर्स्ट ने ये भी दावा किया कि जल्द ही कंपनी फिर से बुकिंग शुरू कर देगी।
ऐसे भी कर सकते हैं संपर्क
वहीं आपको अगर कंपनी से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो 1800 2100 999 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर मेल कर सकते हैं। कंपनी आपको सभी जरूरी मदद उपलब्ध करवाएगी।
ऐसे समझें पूरा मामला?
दरअसल गो फर्स्ट ने दिवालिया याचिका दायर की थी, जिसे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी NCLT ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को तत्काल प्रभाव से टिकटों की बिक्री बंद करने का आदेश दिया था। पहले कंपनी ने 15 मई तक के लिए टिकट की बुकिंग रोकी थी।
NCLT ने लिया बड़ा फैसला
वहीं दूसरी ओर दिवालिया याचिका पर NCLT में सुनवाई हुई। इस दौरान सबसे पहले कंपनी के बोर्ड को सस्पेंड किया गया। उसकी जगह पर इंटरिम रिज्योल्युशन प्रोशनल्स यानी IRP की नियुक्ति हुई है। NCLT ने कर्मचारियों की छंटनी नहीं करने का आदेश दिया। साथ ही बोर्ड से कहा कि वो 5 करोड़ जमा करें, ताकि नियमित खर्च हो सके।












Click it and Unblock the Notifications