Go First एयरलाइन का परिचालन कब से होगा शुरू? कंपनी ने DGCA को खुद दिया जवाब

बता दें कि गो फर्स्ट एयरलाइन दिवालिया होने क कगार पर पहुंच गया है। जिस वजह से तीन मई से विमान की सेवा ठप्प चल रही है।

Go First Airlines

Go First Airline: विमानन कंपनी Go First एयरलाइन ने DGCA को फिर से परिचालन शुरू करने की समय सीमा को लेकर जवाब दिया है। गो फर्स्ट ने कहा है कि उनके पास परिचालन फिर से शुरू करने के लिए अभी कोई निश्चित समयरेखा नहीं है। बता दें कि गो फर्स्ट एयरलाइन दिवालिया होने क कगार पर पहुंच गया है। एयरलाइंस नकदी संकट से जूझ रहा है जिस कारण 3 मई से ही विमान सेवा ठप्प चल रही है।

इससे पहले नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने सोमवार को NCLT के आदेश को बरकरार रखा था। जिसके मुताबिक मुश्किल में फंसी एयरलाइन कंपनी Go First की स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही की अनुमति दी गई थी। NCLAT के चेयरपर्सन जस्टिट अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि NCLT ने गो फर्स्ट एयरलाइन को दिवालिया होने की जो अनुमित 10 मई, 2023 को दी जाती है, उसे बरकरार रखा जाता है।

आंकड़ों के अनुसार गो फर्स्ट ने हर साल नुकसान उठाया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से कंपनी ने 1562 करोड़ रुपए का लोन लिया है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने कंपनी को 1530 करोड़, डॉयचे बैंक 1320 करोड़, आईडीबीआई बैंक का 59 करोड़, एक्सिस बैंक की ओर से 30 करोड़ रुपए का लोन दिया गया है।

अहम बात है कि किंगफिशर, जेट एयरवेज के बाद गो फर्स्ट तीसरी भारतीय एयरलाइन कंपनी है जो दिवालिया होने जा रहा है। यह एक बड़ी चिंता की बात है। जिस तरह से भारत लगातार एविएशन सेक्टर में आगे बढ़ रहा है, बड़ी संख्या में विमानों के ऑर्डर दिए जा रहे हैं, उस सब के बीच गो फर्स्ट एयरलाइंस का कंगाल होना देश के लिए चिंता का विषय है।

एक्सपर्ट का कहना है कि हो सकता है कि आंतरिक दिक्कतों की वजह से कंपनी दिवालिया होने की कगार पर है। इसके लिए एविएशन सेक्टर पर सवाल खड़ा नहीं किया जाना चाहिए। यह कंपनी की आंतरिक विफलता की वजह से हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गो फर्स्ट ने कंपनी में दिक्कत की वजह इंजन में खराबी को बताया है। लेकिन इंजन की समस्या कोई ऐसी समस्या नहीं है कि टायर फट गया। लिहाजा यह कोई ठोस वजह नहीं हो सकती है कि विमान कंपनी कंगाल हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+