भारतीय मूल के आनंद ईश्वरन बने वीएम सॉफ्टवेयर के नए CEO
नई दिल्ली, 17 दिसंबर: विदेशी कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की सूची में एक और नया नाम जुड़ गया है। ग्लोबल आईटी कंपनी वीएम सॉफ्टवेयर ने आनंद ईश्वरन को अपना नया सीईओ और कंपनी के निदेशक मंडल का सदस्य भी नियुक्त किया है। ईश्वरन सीईओ के पद पर विलियम एच लार्जेंट (बिल लार्जेंट) का स्थान लेंगे। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को सीईओ नियुक्त किया था।

वीएम के सीईओ बनने से पहले आनंद ईश्वरन रिंगसेंट्रल के अध्यक्ष और सीओओ थे। इससे पहले, वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ वैश्विक स्तर पर एंटरप्राइज कमर्शियल और पब्लिक सेक्टर बिजनेस की देखभाल कर रहे थे। वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम कर चुके हैं। यहां पर ईश्वरन ने कंपनी की इंडस्ट्री एवं डिजिटल, कस्टमर केयर और कस्टमर सक्सेस टीमों का नेतृत्व किया था। वीएम कंपनी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में स्थित है।
इसके अलावा वह सॉफ्टवेयर कंपनी सैप के कार्यकारी उपाध्यक्ष और एचपी में वैश्विक सॉफ्टवेयर सेवाओं में उपाध्यक्ष रहे हैं। वह विग्नेट (अब ओपेनटेक्स्ट) में वैश्विक सेवाओं के उपाध्यक्ष व ब्राउन कन्सल्टिंग (अब फेयर आइजक) में वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ईश्वरन ने मुंबई विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने मिसौरी-कोलंबिया विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में परास्नातक किया है।
भारतीय मूल के आनंद ईश्वरन सीईओ के पद पर विलियम एच लार्जेंट (बिल लार्जेंट) को रिप्लेस कर रहे हैं। विलियम एच. लार्जेंट (बिल लार्जेंट) वीएम के सीईओ के रूप में पद छोड़ देंगे और निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "वीएम ने इस साल एआरआर में $ 1 बिलियन को पार कर लिया है और 400,000 से अधिक ग्राहक हैं।












Click it and Unblock the Notifications