गजब....बाथरूम ब्रेक में लगी लॉटरी, महिला ने जीता 15 करोड़ का जैकपॉट

गजब....बाथरूम ब्रेक में लगी लॉटरी, महिला ने जीता 15 करोड़ का जैकपॉट

नई दिल्ली। कहते हैं कि जब किस्मत मेहरबान होती है तो तिजोरी भरने में वक्त नहीं लगता है। भगवान जब देते हैं तो छप्पड़ फाड़ कर देते हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि बिना कोशिश के ही आपके किस्मत के रास्ते कुछ इस कदर खुल जाएंगे कि एक झटके में आप करोड़पति बन जाएंगे। सफर के दौरान थोड़ा रेस्ट करने के लिए उन्होंने एक बाथरूम ब्रेक किया, लेकिन इस ब्रेक ने उनकी किस्मत बदल दी।

 Girl Buy Lottery Ticket in Bathroom break, Win Rs 15 Crore Jackpot In Maryland
एक ही झटके में परिवार करोड़पति बन गया। सीएनएन की रपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का एक परिवार छुट्टियों पर निकला था। फैमिली पिकनिक के लिए लोग निकले थें। उनका सफर न्यू जर्सी से शुरू हुआ था, जो नार्थ कैरोलिना से होते हुए वापस घर को लौट रहा था। सफर लंबा था तो उन लोगों ने थोड़ा आराम करने के मकसद से मैरीलैंड में एक बाथरूम ब्रेक लया। फैमिली के लोग फ्रेश होने लगी। वहीं परिवार की एक महिला ने देखा कि वहां लॉटरी की टिकट बेची जा रही है। एक्साइटमेंट में उसने वहां से एक लॉटरी की टिकट खरीद ली, शुरुआत में परिवार वालों ने उसे मना किया, लेकिन उसने भी कुछ नया करने की चाहत में लॉटरी टिकट खरीदने की इच्छा जाहिर की। उसका मन देख परिवारवालों ने भी हामी भर दी।

जब वो टिकट खरीदने काउंटर पर पहुंची तो कैशियर ने समझा कि वो सिगरेट मांग रही है। महिला ने वहां से एक लॉटरी टिकट खरीदी और वापस लौट आई। 24 जुलाई को लॉटरी का रिजल्ट निकला तो महिला ने बेमन से ही रिजल्ट के नंबर से अपने टिकट पर दर्ज नंबर को मिलाना शुरू किया। एक क बाद एक कर नंबर मिलते जा रहे थे। महिला को विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने जो टिकट बाथरूम ब्रेक के दौरान खरीदी उसने उन्हें करोड़पति बना दिया। महिला का जैकपॉट लगा और उसने दूसरा नाम जीता। उन्होंने 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ का जैकपॉट इनाम जीत लया। पूरा परिवार बेहद खुश है। परिवार को पहले विश्वास नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने इस लॉटरी की दूसरी सबस बड़ी रकम जीत ली और करोड़पति बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+