Gujarat Assembly Election से पहले भाजपा के लिए बड़ी खबर, GST के बाद दूसरी तिमाही में बढ़ी GDP

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत भरी खबर आई है। वस्तु एवं सेवा कर लागू होने के बाद से ही विकास दर गिरने के विपक्ष के आरोप को झेल रही केंद्र सरकार अब राहत की सांस ले सकती है। मिली जानकारी के अनुसार 2017-18 की दूसरी तिमाही में 2016-17 की दूसरी तिमाही में 29.79 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले सकल घरेलू उत्पाद 31.66 लाख करोड़ रुपये अनुमानित की गई है। अनुमानित GDP 6.3% की वृद्धि दर दर्ज की गई है।

Gujarat Assembly Election से पहले भाजपा के लिए बड़ी खबर, GST के बाद दूसरी तिमाही में बढ़ी GDP

इससे पहले पहले र्ल्ड बैंक ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में भारत को 30 पायदान ऊपर चढ़ा दिया और कहा था कि अगले 30 सालों में भारत हाई मिडिल इनकम इकोनॉमी बन जाएगा। शनिवार को विश्व बैंक ने कहा था कि जीएसटी समेत सभी सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था का स्तर बढ़ेगा।

माना जा रहा है कि GDP बढ़ने से नोटबंदी का असर लगभग खत्म हो गया है इसके साथ ही नई कंपनियां निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा।

बता दें कि गुरुवार को सरकार की ओर से जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किए गए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि इकनॉमिक ग्रोथ के ताजा आंकड़े देश के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के फायदे देश को जल्दी ही दिखने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा है कि 13 में से 7 क्वार्टर में हमने 7% से ज्यादा GDP ग्रोथ हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+