Adani Group: कौन हैं गौतम अडानी के अरबपति भाई विनोद अडानी? अडानी ग्रुप से क्या है रिलेशन?
Vinod Adani Kaun hai: दुबई में रहने वाले विनोद अडानी उद्योगपति गौतम अडानी के बड़े भाई है, जिनके बारे में पहली बार अडानी ग्रुप की ओर से सफाई पेश की गई है।

Who is Vinod Adani: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के बाद विपक्ष के निशाने पर आए अडानी ग्रुप ने गुरुवार को बड़ा खुलाासा कि विनोद अडानी Adani Group की विभिन्न लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटर्स ग्रुप का पार्ट हैं। केवल विनोद अडानी ही नहीं बल्कि राजेश अडानी भी कंपनी के व्यक्तिगत प्रमोटर्स है, आपको बता दें कि कंपनी की ओर से पहली बार ये जानकारी सामने आई है। जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से गौतम अडानी को लेकर खलबली मच गई है।

विनोद अडानी की सत्यता छिपाई गई!
मालूम हो कि इस खलबली के पीछे कारण हिंडनबर्ग रिपोर्ट ही है, जिसमें लिखा था कि गौतम अडानी की ओर से जानबूझकर विनोद अडानी की सत्यता छिपाई गई है। वो अडानी की फ्रॉड कंपनियों वाले मैनेजमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विनोद अडानी ने ही मॉरीशस की 38 शेल कंपनियों की ओर से गौतम अडानी की कंपनी में पैसा लगाया है।

अडानी ने पूरी रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया
जिसको सिरे से खारिज करते हुए अडानी समूह ने पूरी रिपोर्ट को गलत और बेबुनियाद बताया था। लेकिन एक दिन पहले कंपनी की ओर से इस बारे में सफाई पेश की गई है कि 'विनोद अडानी का कंपनी की लिस्टेड कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वो कंपनी के काम में कोई इंटरेस्ट लेते हैं।'

विनोद अडानी एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के मालिक हैं
कंपनी की ओर से कहा गया है कि 'विनोद अडानी एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के मालिक हैं और उन्होंने ही एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया था।'
विनोद अडानी के बारे में चुप क्यों थी कंपनी?
फिलहाल इस सूचना के सामने आने के बाद हर कोई विनोद अडानी के बारे में जानने को उत्सुक हो गया है। सबके मन में यही सवाल चल रहा है कि विनोद अडानी पर आखिर कंपनी ने अभी तक क्यों कुछ नहीं कहा था?

साल 2017 से अब तक 9.5 गुना बढ़ गई है संपत्ति
फिलहाल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विनोद अडानी उद्योगपति गौतम अडानी के बड़े भाई हैं और दुबई में रहते हैं। साल 2022 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में वो दुनिया के छठे अमीर इंडियन थे, उनकी संपत्ति 1,69,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी और उनके नेटवर्थ में साल 2017 से अब तक 9.5 गुना बढ़ गई है।
करियर की शुरुआत 1976 में मुंबई से की थी
हालांकि उन्होंने अपने बिजनेस करियर की शुरुआत 1976 में मुंबई से की थी , उन्होंने पहले सिंगापुर में अपने बिजनेस का विस्तार किया और उसके बाद वो दुबई में सेटेल हो गए, वो तेल, तांबा, एल्युमीनियम का कारोबार करते हैं।

अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप
गौरतलब है कि 24 जनवरी, 2023 को जारी की गई हिंडनबर्ग रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ग्रुप शेयर मार्केट में हेरा-फेरी करता है और इसी वजह से मात्र तीन साल में अडानी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications