रॉकेट के रफ्तार से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति, रोजाना की कमाई मामले में मुकेश अंबानी को भी पछाड़ा

रॉकेट के रफ्तार से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति, रोजाना की कमाई मामले में मुकेश अंबानी को भी पछाड़ा

नई दिल्ली, 30 सितंबर। देश के सबसे रईस मुकेश अंबानी भले ही दौलत के मामले में नंबर 1 हो, लेकिन एक दिन की कमाई की मामले वो गौतम अडानी से पिछड़ गए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन की कमाई मामले में गौतम अडानी रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। गौतम अडानी की रोजाना की कमाई जहां 1002 करोड़ रुपए हैं तो वहीं मुकेश अंबानी 163 करोड़ रुपए प्रति दिन की है।

इस मामले में अडानी से पिछड़े अंबानी

इस मामले में अडानी से पिछड़े अंबानी

IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 की ताजा रिपोर्ट क मुताबिक रोजाना की कमाई के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की रोजाना की कमाई 163 करोड़ रुपए हैं तो वहीं गौतम अडानी की कमाई 1002 करोड़ रुपए हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 7 लाख 18 हजार करोड़ की है, तो वहीं गौतम अडानी की कुल संपत्ति 5 लाख 6 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है। मुकेश अंबानी अरबपतियों की लिस्ट में नंबर वन बने हुए हैं। मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल देश के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बरकरार हैं। वहीं गौत अडानी चौथे नंबर पर हैं।

टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 के ताजा लिस्ट के मुताबित भारत के 10 सबसे ज्यादा अमीरों की सूची कुछ इस तरह हैं।

नंबर 1: मुकेश अंबानी एंड फैमली -7,18,000
नंबर 2: गौतम अडानी एंड फैमिली-5,05,900
नंबर 3: शिव नादर एंड फैमिली -2,36,600
नंबर 4: एसपी हिंदुजा एंड फैमिली -2,20,000
नंबर 5: एलएन मित्तल एंड फैमिली-1,74,400
नंबर 6: साइरस एस पूनावाला एंड फैमली-1,63,700
नंबर 7: राधाकिशन दमानी एंड फैमिली-1,54,300
नंबर 8: विनोद शांतिलाल अडानी एंड फैमिली -1,31,600
नंबर 9: कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली-1,22,200
नंबर 10: जय चौधरी - 1,21,600

 गौतम अडानी ने लगाई छलांग

गौतम अडानी ने लगाई छलांग

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक गौतम अडाणी ने दो पायदान की छलांग लगाई है। पहले वो चौथे नंबर पर थे, लेकिन इस साल उन्होंन दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अडाणी पावर को छोड़कर कंपनी की सभी कंपनियों एक लाख करोड़ से अधिक की हैं।

Must Read: चेकबुक, कार्ड पेमेंट...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे बैंक खाते से जुड़े अहम नियम, जानना जरूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+