Must Read: चेकबुक, कार्ड पेमेंट...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे बैंक खाते से जुड़े अहम नियम, जानना जरूरी
Must Read: चेकबुक, कार्ड पेमेंट...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे बैंक खाते से जुड़े अहम नियम, जानना जरूरी
नई दिल्ली, 29 सितंबर। नए महीने के शुरुआत के साथ ही कई नियम बदल जाएगा। नियमों में कई बदलाव हुए हैं। बैंक खाते से जुड़े नियम में कई बदलाव किए गए हैं। नए महीने के साथ ही बैंकिंग नियमों में कई बदलाव हो जाएंगे। ऑटो डेबिट कार्ड से लेकर चेक पेमेंट और एटीएम सर्विस से जुड़ कई नियम में बदलाव हो रहे हैं। बैंक खाताधारकों को इसकी जानकारी होनी जरूरी है।

बैंक खाताधारकों के लिए बदल जाएंगे ये नियम
1 अक्टूबर से बैंक आपके खाते से ऑटो डेबिट पेमेंट नहीं कर सकेंगे। RBI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होन जा रहा है। 1 अक्टूबर से ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम के तहत खाताधारकों को पहले जानकारी दी जाएगी। बैंक और फाइनेंस कंपनियों को हर बार किश्त या बिल पेमेंट के लिए पहले ग्राहकों को इसकी जानकारी देनी होगी। बिना ग्राहक की जानकारी दिए बैंक आपके खाते से पैसा नहीं काट सकेंगे। बैंक आपको इसके लिए पूर्व जानकारी देगा, सभी इसकी पेमेंट आपके बैंक से कटेगी। बैंक कस्टमर के खाते से पैसा तभी डेबिट होगा, जब वह इसे कन्फर्म करेगा।

बेकार हो जाएंगे चेकबुक
1 अक्टूबर से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक के पुराने चेकबुक इनवैलिड हो जाएंगे। इन बैंकों का विलय दूसरे बैंकों में किया जा चुका है, जिसके बाद खाताधारकों के अकाउंट नंबर, चेकबुक, आईएफएससी व एमआईसीआर कोड बदल गए। अब तक ग्राहक पुराने चेकबुक का इस्तमाल कर ले रहे थे, लेकिन 1 अक्टूबर से वो ऐसा नहीं कर इन बैंकों की सभी पुराने चेकबुक अमान्य हो जाएंगे। ऐसे में खाताधारकों को अपने पुराने चेकबुक के बदले नए चेकबुक अप्लाई करवाने की जरूरत है।

बंद हो जाएगा ATM
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डिजिटल बैंकिंग इनीशिएशन प्रोग्राम के कारण 1 अक्टूबर 2021 से अपनी ATM बैंकिंग सर्विस को बंद करने का निर्णय लिया है। बैंक ने साल 2017 में परिचालन शुरू किया था। अब बैंक ने 1 अक्टूबर से अपनी एटीएम सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र स्थित बैंक द्वारा एटीएम सर्विस को बंद करने के फैसले के बाद से ग्राहकों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि वो ट्रांजैक्शन कैसे करेंगे। बैंक ने कहा है कि बैंक के ATM और डेबिट कार्ड बाकी दूसरे बैंकों में पहले की तरह काम करते रहेंगे। वहीं एटीएम की बाकी सर्विसेस भी जारी रहेंगी। आप पहल की तरह ही एटीएम से पिन जेनरेशन, फंड ट्रांजैक्शन, मिनि स्टेटमेंट, बैलेंस चेक , नेट बैंकिंग आदि सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

बदल जाएंगे पेंशन के नियम
1 अक्टूबर से 80 साल या उससे अधिक के पेंशनभोगियों को बैंक की ओर से डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा मिलेगी। पेंशनभोगियों को इसके लिए 30 नवंबर 2021 तक का समय दिया है। पेंशनर्स देश के सभी हेड पोस्ट ऑफिस में अपना लाइफ सर्टिफिकेट में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications