सीमेंट कारोबार के किंग बने गौतम अडानी, अंबुजा-ACC सीमेंट को किया टेकओवर
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कारोबारी गौतम अडानी ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीमेंट कारोबार जगत में अडानी समूह ने बड़ी हलचल मचा दी है। अडानी समूह ने दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी Holcim Group के इंडिया बिजनेज का अधिग्रहण कर लिया है। भारत में इस समूह के पूरे कारोबार को अडानी समूह ने टेकओवर कर लिया है। इस डील के बाद सीमेंट जगत में गौतम अडानी का दबदबा बढ़ जाएगा। होलसिम ग्रुप ने भारत की दो बड़ी सीमेंट कंपनियों अंबुजा और एससी सीमेंट हैं, जिसकी कुल हिस्सेदारी को खरीदने के लिए 10.5 अरब डॉलर मेंये मेगा डील हुई है।

सीमेंट सेक्टर में अडानी का दबदबा
इस डील के बाद गौतम अडानी का दबदबा सीमेंट सेक्टर में भी बढ़ जाएगा।आपको बता दें कि अडानी समूह ने इस डील के साथ ही अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण किया है। होलसिम ग्रुप के पास अंबुजा सीमेंट्स में 63.19 फीसदी और एससी सीमेंट में 54.53 फीसदी हिस्सेदारी है। वर्तमान में सीमेंट बाजार में आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं इस डील के बाद अडानी ग्रुप भारतीय सीमेंट मार्केट में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा अंबुजा सीमेंट, एसीसी लिमिटेड भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। जहां अंबुजा सीमेंट्स का वैल्यु 70 हजार करोड़ रुपए की है तो वहीं एसीसी का मार्केट कैप 40 हजार करोड़ रुए का है।

82000 करोड़ की डील
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने 82000 करोड़ रुपए में ये हिस्सेदारी खरीदी और इसके साथ ही उन्होंने सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यु सीमेंट को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गए। होल्सिम इंडिया की भारतीय सीमेंट कंपनियों का अदिग्रहण करने के बाद अडानी सीमेंट देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट्स कंपनी बन जाएगी। इस सेक्टर में अल्ट्राटेक अव्वल कंपनी है, जबकि दूसरे नंबर पर अब अडानी की कंपनी आ गई है।

रॉकेट बन जाएंगे शेयर
इस डील के बाद होल्सिम लिमिटेड की अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट दोनों में 26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक खुली पेशकश की है। अडानी का नाम जुड़ते ही दोनों कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से होल्सिम भारत में अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रहे हैं। इस कंपनी के भारत में तीन प्रमुख ब्रांड हैं, जिनमें अंबुजा सीमेंट, एसीसी लिमिटेड और माइसेम शामिल है। अंब अंबुजा और एसीसी का अधिग्रहण अडानी समूह कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications