गौतम अडानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली, 21 जुलाई। भारतीय उद्योगपति और अडानी ग्रुप के मालिक अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी की कुल संपत्ति अब 115.5 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। गौतम अडानी की संपत्ति 104.6 बिलियन डॉलर से बढ़कर 115.5 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। वहीं बिल गेट्स ने 20 बिलियन डॉलर की राशि को एनजीओ को दान देने का ऐलान किया था, जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति घट गई थी, जिसकी वजह से वह चौथे पायदान से नीचे आ गए।

gautam

अब गौतम अडानी अमेजॉन के मालिक जेफ बेजॉस, बर्नार्ड अर्नॉल्ड ए व एलन मस्क से ही पीछे हैं। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दरअसल गौतम अडानी ने जानकारी दी थी कि उनकी कंपनी इजराइल के पोर्ट के निजीकरण का टेंडर हासिल करने में सफल हुई है। गेडट कंपनी के साथ मिलकर अडानी की कंपनी यह प्रोजेक्ट पूरा करेगी। यह भारत और इजराइल दोनों देशों के लिहाज से काफी रणनीतिक डील है। बता दें कि पोर्ट ऑफ हाफिया इजराइळ के तीन सबसे बड़े इंटरनेशनल सीपोर्ट्स में से एक है।

इसके साथ ही अडानी की कंपनी ने 25 जुलाई को होने वाली 5जी की नीलामी में भी हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। अडानी के डेटा नेटवर्क की कुल वर्थ 248.35 करोड़ रुपए है। मई 2022 में गौतम अडानी ने सीमेंट के व्यवसाय में बड़ी एंट्री की थी। स्विस कंपनी होल्सिम को पछाड़कर उन्होंने 10.5 बिलियन डॉलर में इस बिड को अपने नाम किया था। वहीं अडानी और अंबानी के बीच के अंतर की बात करें तो यह अंतर अब 26 बिलियन डॉलर का हो गया है। अंबानी के पास कुल 87 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। बता दें कि गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले दो सालों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। गौतम अडानी का व्यापार, एनर्जी, एफएमसीजी, सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+