अंबानी को पछाड़कर Gautam Adani बनें नंबर 1 रईस, एक साल में पलट दी बाजी, जानिए कैसे हुई सफऱ की शुरुआत
अंबानी को पछाड़कर Gautam Adani बनें नंबर 1 रईस, एक साल में पलट दी बाजी, जानिए कैसे हुई सफऱ की शुरुआत
नई दिल्ली, 4 फरवरी। अरबपतियों की लिस्ट में साल 2022 के शुरुआत के साथ ही बड़ा उलटफेर हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन तो पिछले कई सालों से भारत और एशिया के नंबर 1 अमीर बने हुए थे, अब उनकी ये गद्दी छिन गई है। गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

अडानी ने अंबानी को पछाड़ा
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी न केवल भारत के बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया। अडानी ने न केवल अंबानी और फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ टॉप-10 में अपनी जगह बना ली। शुक्रवार को फोर्बस रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट जारी की गई, जिसके मुताबिक अडानी और अंबानी के नेटवर्थ में बहुत कम का अंतर हैं। दो गुजरातियों के बीच कमाी की रेस चल रही है। कभी एक आगे तो दूसरा पीछे हो रहा है। जनवरी में भी दोनों की रैंकिंग में उलटफेर हो गया था।

क्या कहती हैं फोर्ब्स की लिस्ट
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनेयर रिपोर्ट के मुताबिक आज गौतम अडानी की संपत्ति 90.4 अरब डॉलर या 6.78 लाख करोड़ रुपए है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर या 6.69 लाख करोड़ रुपए है। आज दोनों की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट के कारण उनकी रैंकिंग में गिरावट आ गई। आज मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.14% की गिरावट आई । वहीं आज मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 30 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई और वो मुकेश अंबानी से भी नीचे फिसल गए।

जानिए गौतम अडानी के कारोबार के बारे में
गौतम अडानी की कुल संपत्ति आज 6.78 लाख करोड़ है। गौतम अडानी अडानी ग्रुप के चैयरमैन हैं। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में 5 लाख से अपने कारोबार की शुरुआत की थी। उन्होंने 1978 में मुंबई में अपनी पहली कंपनी शुरू की, लेकिन 1981 में वो वापस गुजरात लौट गए। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर प्लास्टिक की फैक्ट्री लगाई । साल 1988 में उन्होंने 5 लाख रुपए का निवेश कर कमोडिटी और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार शुरू किया। इस कंपनी का नाम अडानी एंटरप्राइजेज रखा। साल 1994 में उन्होंने अपनी कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग की।

इन सेक्टरों में बादशाह
अडानी ग्रुप आज देश की बड़ी कंपनियों में शामिल हैं। अडानी पोर्ट्स देश की बड़ी बंदरगाह मैनेजमेंट कंपनी है। इसके अलावा देश के 7 हवाईअड्डों के मैनेंजमेंट अडानी ग्रुप के पास है। इसके अलावा तेल और फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली Fortune कंपनी अडानी समूह का हिस्सा है। इसके अलावा ग्रीनएनर्जी और गैस डिस्ट्रिब्यीशन, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अडानी समूह बड़ा नाम है। अडानी समूह की 6 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। अडानी समूह की सातवीं कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी,अडानी पोर्ट, अडानी टोटल गैस और ट्रांसमिशन इनके बड़े नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications