Fuel Rates: सितंबर के पहले दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली, 01 सितंबर। महीने के पहले दिन लोगों का बड़ी राहत मिली है क्योंकि आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है। आज दोनों ईंधनों के भाव में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। मालूम हो कि पिछले मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के भाव में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। उसके बाद से तेल के दाम स्थिर ही थे। फिलहाल अभी भी देश के 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रु के पार ही बिक रहा है। मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में है
भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है। आपको यह भी बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अब इसकी गिरावट 71 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.34 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.39 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.08 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.65 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.84 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.89 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.40 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.42 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.43 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 99.07 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.77 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.33 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 91.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.38 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.34 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.19 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.65 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.84 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :98.06 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.15 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.46 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications