Fuel Rates: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें आज का रेट
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। लगातार चौथे दिन आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। रविवार को डीजल के दाम में 29 से 36 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 25 से 33 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 25 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

10 दिन में 8 बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी
मालूम हो कि पिछले 10 दिन में 8 बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं पेट्रोल के दामों में 5 बार इजाफा हुआ है। देश के 19 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं, यहां पर पेट्रोल की कीमत 100 रु के पार चल रही है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 102.39 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 108.43 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 103.07 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.01, रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 106.51 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.95 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 98.28 रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर : 99.43 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 99.48 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 110.88 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 90.77 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 98.48 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.87 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 95.31 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 99.04 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 96.34 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 98.28 रुपये प्रति लीटर
- पटना:96.40 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 99.73 रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर : 98.04 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.19 रुपये प्रति लीटर

राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
लगातार बढ़ रहे तेलों के दामों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम ज़िम्मेदार हैं।रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है। सारे ग़लत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति ज़िम्मेदार है।'












Click it and Unblock the Notifications