Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल की कीमत?

नई दिल्ली, 07 सितंबर। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज भी दोनों ही ईधनों के दामों में कोई कमी नहीं आई है। जबकि 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे कमी की गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले 1 सितंबर को दोनों ईंधनों के भाव में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। फिलहाल अभी भी देश के 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रु के पार ही बिक रहा है। मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

 तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में कटौती की

तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में कटौती की

भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्‍थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है। आपको यह भी बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट जारी है और इसी कारण तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में कटौती की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+