Fuel Rates: आज घटे या बढ़े पेट्रोल के दाम,जानने के लिए क्लिक करें यहां
नई दिल्ली, 22 सितंबर। लगातार 17 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बुधवार को तेलकंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों को जारी कर दिया है। 5 सितंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बढ़े हैं। जिससे आम आदमी को राहत मिली हुई है। वैसे आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट लगातार जारी है जिसकी वजह से तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी हुई है। मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर

एक मिनट में जानिए पेट्रोल-डीजल के भाव
एक मिनट में पेट्रोल-डीजल का दाम पता करने लिए आप IOC का ऐप डाउनलोड कजिए या फिर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें। मिनटों मे आपको अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता चल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications