Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए क्या है आज की कीमत?
नई दिल्ली, 15 सितंबर। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं और आज भी दोनों ईधनों के भाव में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। लगातार 10 दिन से पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर है जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है। हालांकि देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रु के ही पार है लेकिन फिर भी दाम ना बढ़ने से कॉमन लोगों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि 5 सितंबर को ईधनों के दाम में 15 पैसों की कटौती की गई थी। नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल की वेबसाइटपर बताई जाती हैं।

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.19 , मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.72 रुपये और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.96 रुपये है तो वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 88.62, मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 96.19 रु, कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 91.84 रु और चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत 93.26 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications