Fuel Rates: क्रूड ऑयल के दाम में भारी उछाल, क्या है आज के पेट्रोल-डीजल का रेट?

नई दिल्ली, 09 मार्च। घरेलू तेल की कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। लगातार चार महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम आसमान छू रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इस वक्त ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 132 डॉलर प्रत‍ि बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 126 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार हो गई है, जिसके कारण अनुमान है कि एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ सकता है।

 पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं। ऐसे में एक्सपर्टस का अनुमान है कि 10 तारीख के बाद फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है और ये इजाफा 12-14 रु तक हो सकता है।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को हटाया था

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को हटाया था

गौरतलब है कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। मालूम हो कि पिछले साल 4 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को हटाया था उसके बाद से राज्य सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल पर से वैट चार्ज को कम किया था, जिसके बाद तेल के दामों में कमी आई थी।

 ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
  • श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+