Fuel Rates: होली के दिन क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानने के लिए क्लिक करें
नई दिल्ली, 18 मार्च। शुक्रवार को भी घरेलू तेल की कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है। मालूम हो कि सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार महीनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन अभी भी कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का रेट 100 रु से ज्यादा है, चारों महानगरों में सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में और सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं, तो वहीं रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल के भाव ऊपर-नीचे बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications