Fuel Rates: ईद के दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? घटे या बढ़े?
नई दिल्ली, 03 मई। ईद के दिन लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज भी घरेलू तेल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि लगातार 27 दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे की वृद्धि हुई थी, उसके बाद से तेल के दाम स्थिर हैं।

नहीं बढ़े आज दाम
गौरतलब है कि इस वक्त दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Recommended Video

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने कही ये बात
आपको बता दें कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ावा हुआ था। इस बारे में मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने पिछले हफ्ते कहा था कि चुनावी अवधि के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बनाए रखने के लिए राज्य के खुदरा विक्रेताओं को कुल मिलाकर लगभग 2.25 बिलियन डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications