Fuel Rates: 18 मई को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 18 मई। बुधवार को भी घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। मालूम हो कि बीते 42 दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं। हालांकि कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है, इस वक्त कच्चे तेल की कीमतें 114.30 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, बावजूद इसके पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है।

इंडिया में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्टब्लेयर में
बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 96.67 रुपये है। इंडिया में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्टब्लेयर में मिल रहा है। यहां पर पेट्रोल 91.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 91.45 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 85.83 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications