Petrol-Diesel Price: जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम?
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। रविवार को झटका देने के बाद आज तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है। आज पेट्रोल-डीजल का दाम स्थिर हैं। मालूम हो कि रविवार को डीजल के दाम में 29 से 36 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 25 से 33 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं क्योंकि भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित कई बड़ी ऑयल कंपनियां हर रोज तेल के दामों को पुनरीक्षित करती हैं।
Recommended Video
Petrol-Diesel Price: आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम,Oil कंपनियों ने जारी किये रेट | वनइंडिया हिंदी

10 दिन में 8 बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है
पिछले 10 दिन में 8 बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं पेट्रोल के दाम 5 बार बढ़े हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर विपक्ष भी केंद्र सरकार पर हमलावर है, वो लगातार बढ़ी कीमतों के लिए सरकार को कोस रहा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 102.39 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 108.43 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 103.07 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.01, रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 106.51 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.95 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 98.28 रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर : 99.43 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 99.48 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 110.88 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 90.77 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 98.48 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.87 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 95.31 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 99.04 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 96.34 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 98.28 रुपये प्रति लीटर
- पटना:96.40 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 99.73 रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर : 98.04 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.19 रुपये प्रति लीटर

92249 92249 SMS करें
- घर बैठे दाम जानने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications