Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर आज ब्रेक लगा है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं। कल पेट्रोल के दाम में 30-35 पैसे और डीजल में 34-38 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम आकाश छू रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी खासा परेशान हैं। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video
Petrol-Diesel Price Hike: Fuel की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बढ़े Vegetables के दाम | वनइंडिया हिंदी

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 107.59 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 113.46 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 108.11 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 104.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 111.34 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 104.54 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 101.89 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 103.59 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 104.76 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 111.24 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.32 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.38 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 99.43 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 100.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 102.23 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.78 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 101.63 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.03 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 96.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 102.93 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

पेट्रोल-डीजल पर गर्माई सियासत
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम पर अब सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी बढ़ती महंगाई के लिए लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications