Fuel Rates: तेल कंपनियों ने फिर दिया झटका, बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, जानिए आज के रेट
नई दिल्ली, 27 मई। तेल कंपनियों ने आज आम लोगों को फिर झटका दिया है। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी की गई है। आज पेट्रोल 18 से 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 से 32 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। मालूम हो कि बुधवार को तेल के दाम नहीं बढ़े थे। जबकि मंगलवार को डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी तो वहीं पेट्रोल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। बता दें कि मई में अब तक 15 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 15 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.34 रुपये और डीजल 3.86 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 93.68 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 99.94 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 95.28 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.72 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 96.80 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 101.77 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.21 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.85 रुपये रुपये प्रति लीटर
Recommended Video

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 84.61 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 91.87 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 89.39 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 87.46 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 89.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 89.87 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 85.00 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही थी बड़ी बात
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों को लेकर हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि आने वाले दिनों में दाम कम होंगे, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ हम ग्राहकों को हस्तांतरित करेंगे।
-
गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के विरोध में NCP ने किया 'चूल्हा जलाओ' प्रोटेस्ट, नेताओं ने सड़क पर पकाई रोटियां -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच?












Click it and Unblock the Notifications