Fuel Rates: फिर बढ़े तेल के दाम, 135 जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार, जानें आज के रेट
नई दिल्ली, 07 जून। कोरोना महामारी से जूझ रहे आम आदमी को सोमवार को करारा झटका लगा है। रविवार के बाद सोमवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। आज पेट्रोल के दामों में 24-28 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 26-28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि संडे को पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 26-27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 29-31 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा हुआ था। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

कच्चे तेल के दाम में 25-30 फीसदी तक का बढ़ावा
आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल के दाम में करीब 25-30 फीसदी तक बढ़ावा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है तो वहीं डीजल का रेट 27 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 21वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, जिसमें 16 बार अकेले मई महीने में बढ़े हैं।

135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार
लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 4.71 रुपये और डीजल 5.17 रुपये महंगा हो चुका है। इंडिया में आज सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है, जहां प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 105 रुपये हो गया है। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.31 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 101.52 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 96.71 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 95.28 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 98.49 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 92.56 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 101.88 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 103.45 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.22 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 93.58 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 90.92 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.07 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 91.41 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.81 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 94.79 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications